Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
No video available

मेरा लक्ष्य है #जनसेवा राजनीति केवल उसका माध्यम है।

Basti, Basti | Jun 16, 2021

MORE NEWS

थाना रुधौली क्षेत्रान्तर्गत बच्चों को चिढ़ाने की बात को लेकर दो महिलाओं के बीच हुए विवाद में एक महिला द्वारा दूसरी महिला को चाकू मार दिया गया, जिसमें महिला की मृत्यु हो गई ।आरोपी महिला को पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है, जिसके सम्बन्ध में #CO रुधौली की बाईट- https://t.co/yD0E0BGul9

थाना रुधौली क्षेत्रान्तर्गत बच्चों को चिढ़ाने की बात को लेकर दो महिलाओं के बीच हुए विवाद में एक महिला द्वारा दूसरी महिला को चाकू मार दिया गया, जिसमें महिला की मृत्यु हो गई ।आरोपी महिला को पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है, जिसके सम्बन्ध में #CO रुधौली की बाईट- https://t.co/yD0E0BGul9

Basti, Uttar Pradesh | Jun 17, 2026

*अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: बस्ती में 'योग पखवाड़ा' का शंखनाद, 5 से 21 जून तक चलेगा अभियान*  
*पतंजलि योगपीठ व इंडियन योग एसोसिएशन के बैनर तले योग साधकों ने दिया 'स्वस्थ जीवन' का संदेश*  

*बस्ती, 17 जून।* "स्वस्थ जीवन के लिए योग" के संकल्प के साथ पतंजलि योगपीठ एवं इंडियन योग एसोसिएशन उ.प्र. चैप्टर के तत्वावधान में 5 जून से 21 जून 2026 तक 'योग पखवाड़ा' मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को शहर के जान उद्यान पार्क में योग साधकों ने बैनर के साथ सामूहिक योग कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रचार-प्रसार किया। 

आयोजन पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, महिला पतंजलि योग समिति, किसान सेवा समिति एवं युवा भारत के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य जन-जन तक योग को पहुंचाकर स्वस्थ भारत का निर्माण करना है।

इस अवसर पर मंजेश राजभर, डॉ. सच्चिदानंद शुक्ला, गौरव त्रिपाठी, राजेश यादव, बलराम त्रिपाठी, सुभाष चौधरी, अभिनव पांडे, नरेंद्र उपाध्याय, शिवकुमार चौधरी, भूपेंद्र चौधरी, तेज कुमार चौधरी, ऋषि उपाध्याय, परदेसी, अजय श्रीवास्तव, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, गुड्डूसिंह बघेल एवं राम मोहन पाल सहित बड़ी संख्या में योग प्रेमी उपस्थित रहे। 

आयोजकों ने बताया कि 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक जिले में विभिन्न स्थानों पर योग शिविर, जागरूकता रैली एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग करने और इस अभियान से जुड़ने की अपील की गई। 

*संपर्क: राम मोहन पाल, 9140234961*

               हरी ओम प्रकाश, संवाददाता
     *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक 'कौटिल्य का भारत', बस्ती*

*अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: बस्ती में 'योग पखवाड़ा' का शंखनाद, 5 से 21 जून तक चलेगा अभियान* *पतंजलि योगपीठ व इंडियन योग एसोसिएशन के बैनर तले योग साधकों ने दिया 'स्वस्थ जीवन' का संदेश* *बस्ती, 17 जून।* "स्वस्थ जीवन के लिए योग" के संकल्प के साथ पतंजलि योगपीठ एवं इंडियन योग एसोसिएशन उ.प्र. चैप्टर के तत्वावधान में 5 जून से 21 जून 2026 तक 'योग पखवाड़ा' मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को शहर के जान उद्यान पार्क में योग साधकों ने बैनर के साथ सामूहिक योग कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रचार-प्रसार किया। आयोजन पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, महिला पतंजलि योग समिति, किसान सेवा समिति एवं युवा भारत के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य जन-जन तक योग को पहुंचाकर स्वस्थ भारत का निर्माण करना है। इस अवसर पर मंजेश राजभर, डॉ. सच्चिदानंद शुक्ला, गौरव त्रिपाठी, राजेश यादव, बलराम त्रिपाठी, सुभाष चौधरी, अभिनव पांडे, नरेंद्र उपाध्याय, शिवकुमार चौधरी, भूपेंद्र चौधरी, तेज कुमार चौधरी, ऋषि उपाध्याय, परदेसी, अजय श्रीवास्तव, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, गुड्डूसिंह बघेल एवं राम मोहन पाल सहित बड़ी संख्या में योग प्रेमी उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक जिले में विभिन्न स्थानों पर योग शिविर, जागरूकता रैली एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग करने और इस अभियान से जुड़ने की अपील की गई। *संपर्क: राम मोहन पाल, 9140234961* हरी ओम प्रकाश, संवाददाता *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक 'कौटिल्य का भारत', बस्ती*

Basti, Basti | Jun 17, 2026

बस्ती में King Spa पर पुलिस छापा, 5 युवतियां और 10 युवक हिरासत में #ijeenews #news #shorts #viral

बस्ती में King Spa पर पुलिस छापा, 5 युवतियां और 10 युवक हिरासत में #ijeenews #news #shorts #viral

Basti, Basti | Jun 17, 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बोले अखिलेश चौधरी 'विक्की' – सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की मिसाल है केंद्र सरकार
बस्ती।केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा नेता अखिलेश चौधरी 'विक्की' ने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है।
अखिलेश चौधरी 'विक्की' ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसानों के उत्थान, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तथा आधारभूत संरचनाओं के विकास में सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का मूल मंत्र "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" है और इसी भावना के साथ देश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी जनता का विश्वास भाजपा के साथ मजबूती से बना रहेगा।

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बोले अखिलेश चौधरी 'विक्की' – सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की मिसाल है केंद्र सरकार बस्ती।केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा नेता अखिलेश चौधरी 'विक्की' ने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। अखिलेश चौधरी 'विक्की' ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसानों के उत्थान, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तथा आधारभूत संरचनाओं के विकास में सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का मूल मंत्र "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" है और इसी भावना के साथ देश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी जनता का विश्वास भाजपा के साथ मजबूती से बना रहेगा।

Basti, Basti | Jun 16, 2026

जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 16 जून 2026
*भानपुर: प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय कीर्ति प्रकाश भारती ने किया नगर पंचायत का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश*  
*पीएम स्वनिधि-आवास योजना की समीक्षा, समय माता मंदिर मार्ग की सफाई और नाला सफाई पर जोर*  
प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय एवं अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व कीर्ति प्रकाश भारती ने सोमवार को नगर पंचायत भानपुर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। निरीक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी डूडा राजेश यादव व एसडीएम भी मौजूद रहे। 

प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय कीर्ति प्रकाश भारती ने कार्यालय के सभी कक्षों का बारीकी से निरीक्षण किया। कर्मियों से उनके दायित्वों की जानकारी ली और IGRS व जन शिकायत पंजिकाओं का परीक्षण किया। पीएम स्वनिधि एवं पीएम आवास योजना के क्रियान्वयन की प्रगति पर भी गहन समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय कीर्ति प्रकाश भारती ने प्रांगण के बाहर बैडवा समय माता मंदिर मार्ग पर विशेष साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। आगामी वृक्षारोपण कार्यक्रम और वर्षा ऋतु को देखते हुए जल निकासी व्यवस्था सुचारू रखने तथा नालों की तत्काल सफाई के सख्त निर्देश दिए। 

निरीक्षण के समय कार्यालय कर्मी अविनाश कुमार, बीरेंद्र, नीतीश श्रीवास्तव, रवि सिंह, मुकेश, अनिल, दीपक आदि उपस्थित रहे। 

इसके अलावा प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय कीर्ति प्रकाश भारती ने जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा द्वारा कराए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों अटल नगर सिसवा बुजुर्ग आदि का भी स्थलीय निरीक्षण किया। तालाब के किनारे निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।

प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय कीर्ति प्रकाश भारती के इस औचक निरीक्षण से कार्यालय में हड़कंप मच गया और सभी कर्मियों को समय से दायित्व निर्वहन की नसीहत मिली।
#KirtiPrakashBharati

               हरी ओम प्रकाश, संवाददाता
          राष्ट्रीय हिंदी दैनिक 'कौटिल्य का भारत'

जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 16 जून 2026 *भानपुर: प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय कीर्ति प्रकाश भारती ने किया नगर पंचायत का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश* *पीएम स्वनिधि-आवास योजना की समीक्षा, समय माता मंदिर मार्ग की सफाई और नाला सफाई पर जोर* प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय एवं अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व कीर्ति प्रकाश भारती ने सोमवार को नगर पंचायत भानपुर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। निरीक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी डूडा राजेश यादव व एसडीएम भी मौजूद रहे। प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय कीर्ति प्रकाश भारती ने कार्यालय के सभी कक्षों का बारीकी से निरीक्षण किया। कर्मियों से उनके दायित्वों की जानकारी ली और IGRS व जन शिकायत पंजिकाओं का परीक्षण किया। पीएम स्वनिधि एवं पीएम आवास योजना के क्रियान्वयन की प्रगति पर भी गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय कीर्ति प्रकाश भारती ने प्रांगण के बाहर बैडवा समय माता मंदिर मार्ग पर विशेष साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। आगामी वृक्षारोपण कार्यक्रम और वर्षा ऋतु को देखते हुए जल निकासी व्यवस्था सुचारू रखने तथा नालों की तत्काल सफाई के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के समय कार्यालय कर्मी अविनाश कुमार, बीरेंद्र, नीतीश श्रीवास्तव, रवि सिंह, मुकेश, अनिल, दीपक आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय कीर्ति प्रकाश भारती ने जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा द्वारा कराए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों अटल नगर सिसवा बुजुर्ग आदि का भी स्थलीय निरीक्षण किया। तालाब के किनारे निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय कीर्ति प्रकाश भारती के इस औचक निरीक्षण से कार्यालय में हड़कंप मच गया और सभी कर्मियों को समय से दायित्व निर्वहन की नसीहत मिली। #KirtiPrakashBharati हरी ओम प्रकाश, संवाददाता राष्ट्रीय हिंदी दैनिक 'कौटिल्य का भारत'

Basti, Basti | Jun 16, 2026