मैनपुरी: कोतवाली थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
कोतवाली थाना क्षेत्र के कुसमरा रोड BLD स्कूल के पास एलाऊ क्षेत्र के मधुपुरी निवासी अमित कुमार पुत्र सिंभू दयाल मैनपुरी से अपने घर बाइक से वापस जा रहे थे। तभी उनकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों ने अमित कुमार की हत्या होने की आशंका जताई है।