सुल्तानगंज: श्रावणी मेला शुरू होने में 3 दिन शेष, अजगैबीनाथ धाम से गूंजा 'बोल बम'; देशभर से उमड़ने लगे कांवरिया
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने में अब महज तीन दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में बिहार के सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम में कांवरिया श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ने लगी है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता, असम समेत देश के विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु अजगैबीनाथ धाम पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। इसके बाद पवित्र गंगाजल अपने कांवर में