ब्रेकिंग न्यूज़/हरिद्वार
हरिद्वार में कांवड़ मेले के बीच SDRF का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कांगड़ा घाट पर सात श्रद्धालुओं की बचाई जान।
गंगा स्नान के दौरान तेज बहाव और गहरे पानी में फंसे सात श्रद्धालु, अलग-अलग घटनाओं में SDRF जवानों ने संभाला मोर्चा।
एक के बाद एक सात श्रद्धालु डूबने लगे, घाट पर तैनात SDRF टीम ने तुरंत गंगा में उतरकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।
बरेली, चंडीगढ़, फरीदाबाद, मुजफ्फरनगर, दिल्ली और हरियाणा से आए श्रद्धालु रेस्क्यू किए गए।
SDRF की त्वरित कार्रवाई से सात संभावित हादसे टले, सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक सहायता दी गई।
कांवड़ मेले के दौरान गंगा घाटों पर SDRF की पैनी नजर, श्रद्धालुओं से गहरे पानी और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील।
Hardwar, Haridwar | Aug 2, 2026