हसनपुर: शाहपुर उण्डी में श्रीराम जानकी ठाकुरवाड़ी प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ, संध्या आरती में उमड़ी भारी भीड़, गूंजे जय श्रीराम
शाहपुर उण्डी पुरानी बाजार स्थित श्रीराम जानकी ठाकुरवाड़ी में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के दौरान संध्या आरती में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शाम ढलते ही विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच भव्य आरती संपन्न हुई। पूरे क्षेत्र में भक्ति का वातावरण छाया रहा और जय श्रीराम के उद्घोष से माहौल गुंजायमान हो उठा।