प्रतापगढ़: हेलमेट पहनने वालों का फूलमाला से सम्मान, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का किया गया शुभारंभ
प्रतापगढ़ में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर विशेष यातायात जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे जून माह के दौरान चलाया जाएगा। राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक