नवाबगंज: बाराबंकी में बूढ़े बाबा दरगाह का सदियों पुराना मेला रद्द, प्रशासन ने अनुमति देने से किया इनकार
बाराबंकी जिले के सतरिख कस्बे में स्थित प्राचीन दरगाह शरीफ हज़रत सैयद सालार साहू ग़ाज़ी "बूढ़े बाबा" पर आयोजित होने वाला वार्षिक पांच दिवसीय मेला इस वर्ष स्थगित कर दिया गया है। यह मेला जेष्ठ माह में बड़े मंगल के बाद 6 मई 2026 से 10 मई 2026 तक प्रस्तावित था।