मिर्ज़ापुर: कछवा थाना क्षेत्र के बरैनी गंगापुल के पास स्कार्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार की मौके पर हुई मौत
बताते चले कि रविवार की रात लगभग 8:00 बजे कछवा थाना क्षेत्र के केवटा वीर गांव निवासी 25 वर्षीय संतोष निषाद। भटौली रिश्तेदारी में शामिल होने गया था वहां से अपने घर केवटा वीर आ रहा था। बरैनी पुल के पास स्कार्पियो ने टक्कर मार दिया। जिसमें 25 वर्षीय संतोष निषाद की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।