जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल, रोहतक में प्रथम टर्म परीक्षा 2026–27 का सफल आयोजन
रोहतक। जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल, रोहतक में शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रथम टर्म परीक्षा का आयोजन सुव्यवस्थित, अनुशासित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में किया जा रहा है। परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों के विषयगत ज्ञान, समझ, लेखन-कौशल एवं अब तक की शैक्षणिक प्रगति का मूल्यांकन किया जा रहा है।
विद्यालय द्वारा परीक्षा के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया है तथा उन्हें समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री विक्रांत मायना एवं श्रीमती सान्या मायना, सहायक निदेशक डॉ. अमन अग्रवाल, प्रधानाचार्या डॉ. श्रुति शर्मा एवं प्रधानाध्यापिका सुश्री अनामिका बलहारा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि परीक्षाएँ केवल मूल्यांकन का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, परिश्रम एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर भी हैं।
विद्यालय परिवार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना करता है।
Rohtak, Rohtak | Sep 18, 2026