उज्जैन शहर: मामूली विवाद में आधा दर्जन लोगों ने युवक पर चाकू से किया हमला, घायल अस्पताल में भर्ती
रविवार रात मामूली बात पर हुए विवाद में उंडासा तालाब के पास आधा दर्जन युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर घायल युवक को चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिमनगंज थाना सहायक उपनिरीक्षक दिनेश सारोठिया ने बताया कि रात में चरक अस्पताल से सूचना मिली थी कि चाकूबाजी में घायल सुनील उर्फ भूरा पिता भगवान राठौर निवासी एकतानगर थाना नीलगंगा को कुछ लोग उपचार