बाह: बाह में सड़क हादसे में दो सगी बहनें गंभीर रूप से घायल, आगरा रेफर
बाह क्षेत्र में सड़क हादसे में दो सगी बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना उस समय हुई जब उषा और सीमा शादी समारोह से लौट रही थीं। जानकारी के अनुसार, बटेश्वर में ऑटो से उतरने के बाद वे पैदल जा रही थीं और दूसरे वाहन का इंतजार कर रही थीं। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर मौजूद लो