कोलायत: कोलायत के दियातरा गांव में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की
दियातरा गांव में गुरुवार को भीषण आगजनी की घटना ने एक परिवार को पूरी तरह तबाह कर दिया। गांव में गमानाराम नायक की ढाणी में अचानक लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पूरा घर आग की चपेट में आ गया। हादसे में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया, जबकि परिवार बेघर हो गया। जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की है।