फिरोज़ाबाद: प्राइवेट ट्रामा सेंटर के पास तेज रफ्तार बाइक ने सड़क के किनारे खड़ी महिला को मारी जोरदार टक्कर
फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के प्राइवेट ट्रामा सेंटर के पास सड़क के किनारे खड़ी महिला को तेज रफ़्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में संतोषी देवी नामक महिला गंभीर रूप से घायल हुयी है। महिला हिमायूपुर से सरकारी अस्पताल आ रही थी। मोके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वही पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गयी है।