शाहजहांपुर: पुलिस ने शिकायतकर्ताओं के घर पहुंचकर 37 जनशिकायतों का मौके पर किया निस्तारण
शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को शाहजहांपुर पुलिस ने 37 शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण किया। अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी शिकायतकर्ताओं के घर और घटनास्थल पर पहुंचकर शिकायतों की जांच कर रहे हैं।