पाटन थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह राजपूत ने रविवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि थाना पाटन में चेतराम रैकवार ने रिपोर्ट लिखाई की वह और अजय बर्मन साथ में मजदूरी करता है कटरा मोहल्ला कब्रिस्तान गेट के पास खड़े थे तभी अजय कोरी लोडिंग ऑटो लेकर आया।अजय बर्मन ने उसे अपनी पुरानी उधारी मांगी तो गाली गलौज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो लोहे की रॉड से हमला कर दिया।