जयपुर: सिंधी कैंप पुलिस की तत्परता: बस में छूटा कीमती मोबाइल महज कुछ घंटे में बरामद, युवक ने जताया आभार
Jaipur, Jaipur | Apr 29, 2026 29 अप्रैल दिन बुधवार दोपहर 4:00 राजधानी के व्यस्ततम सिंधी कैंप थाना पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्य कुशलता और संवेदनशीलता का परिचय दिया। पुलिस ने एक युवक का बस में छूटा हुआ मोबाइल न केवल ट्रैक किया बल्कि उसे सुरक्षित ढूंढ कर युवक के सुपुर्द भी किया मोबाइल वापस पकड़ युवक के चेहरे पर मुस्कान लौट आए और उसने राजस्थान पुलिस का दिल से आभार व्यक्त किया।