कानपुर: कल्याणपुर में जीटी रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी में मारी टक्कर, पति-पत्नी गंभीर रूप से हुए घायल
कल्याणपुर में तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी से घर लौट रहे पति-पत्नी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हुए। बारासिरोही निवासी विष्णु सैनी अपनी पत्नी शशि सैनी के साथ बाजार कर घर लौट रहे थे,इस दौरान दुर्घटना हो गई। थाना प्रभारी ने बताया आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।