कानपुर: किदवई नगर में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने आए मुन्ना भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार
DCP साउथ ने बताया कि किदवई नगर थाना क्षेत्र स्थित सुभाष इंटर कॉलेज में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा चल रही थी। शनिवार को दूसरी पाली की परीक्षा में एडमिट कार्ड, आधार कार्ड और मौके मौजूद व्यक्ति में भिन्नता पाई गई। पूछताछ में उसने अपना नाम रामदीन बताया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम नरेंद्र बताया। वह राजस्थान का रहने वाला है।