कानपुर: किदवई नगर के सुभाष इंटर कॉलेज से पकड़ा गया सॉल्वर, प्रवेश पत्र-आधार कार्ड से मिसमैच थी फोटो
कानपुर के किदवई नगर सुभाष स्मारक इंटर कॉलेज से पुलिस ने एक सॉल्वर को अरेस्ट किया है। शातिर 5 लाख रुपए लेकर परीक्षा में बैठा था, लेकिन फोटो मिसमैच होने के चलते हाईटेक सॉफ्टवेयर से पकड़ा गया। पुलिस ने उसे अरेस्ट करके जेल भेज दिया। अभ्यर्थी की तलाश में पुलिस की टीम को लगाया गया है।