लक्ष्मीपुर: जमुई समेत सभी प्रखंडों में 20 मई को दवा दुकानें बंद रहेंगी, केमिस्ट एसोसिएशन का ऐलान
जमुई जिला केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को जिलेभर की दवा दुकानों को एक दिन बंद रखने की घोषणा की है। यह बंद 19 मई रात 12 बजे से 20 मई रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा। संगठन के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह और सचिव ब्रजेश कुमार सक्सेना ने सोमवार को 8 बजे बताया कि यह निर्णय ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर लिया गया है।