कोरांव: मिश्रपुर गांव के सेवानिवृत जज जय कृष्ण तिवारी की बेटी आकांक्षा तिवारी बनीं नया तहसीलदार, विधायक ने दी बधाई
कोरांव विधायक राजमणि कोल ने पीसीएस 2024 परीक्षा उत्तीर्ण कर नायब तहसीलदार बनीं आकांक्षा तिवारी को सम्मानित किया। विधायक ने बुधवार दोपहर बाद उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दी।आकांक्षा तिवारी मिश्रपुर गांव की निवासी हैं और सेवानिवृत्त जज जय कृष्ण तिवारी की बेटी हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।