नवादा: झुनाठी पंचायत के लोगों का आरोप- वोट नहीं देने पर महिलाओं और युवाओं से की गई मारपीट, पुलिस ने कार्रवाई की बात कही
Nawada, Nawada | Jul 12, 2025 नवादा जिले के झुनाठी पंचायत में नवनिर्वाचित मुखिया धर्मेंद्र यादव के खिलाफ सैकड़ों ग्रामीणों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि मुखिया चुनाव में वोट नहीं देने वाले युवाओं और महिलाओं के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। शनिवार को 3:30 बजे जानकारी प्राप्त हुआ है। मुफस्सिल थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार ने कहा कि सूचना मिली है।