नवादा: समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में अपर समाहर्त्ता की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ
Nawada, Nawada | Jul 11, 2025 नवादा जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देशानुसार आज समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में अपर समाहर्त्ता डॉ. अनिल कुमार तिवारी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।जनता दरबार में नवादा जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने भूमि विवाद, पेंशन, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन कार्ड तथा राजस्व संबंधी कुल 23 समस्याऐं प्रस्तुत किये गए।