खंडवा नगर: खंडवा में रो वाटर कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
खंडवा शहर के रामनगर क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय युवक की बुधवार देर शाम हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक दोस्तों के साथ ग्राम सिंगोट में एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वापसी के दौरान अचानक सीने में तेज दर्द उठा और हालत बिगड़ने लगी। दोस्त उसे तत्काल कार से शहर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।