करतला: भठोरा सरईपाली की दो बेटियां बनीं उप-निरीक्षक, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान
Kartala, Korba | Apr 3, 2026 नगर पालिका बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 19 अंतर्गत ग्राम भठोरा सरईपाली में उस समय गौरव और खुशी का माहौल छा गया, जब गांव की दो बेटियां कु. निशा विंध्यराज पुत्री स्व. प्यारे लाल विंध्यराज एवं कु. सुशीला विंध्यराज पुत्री लाहोरन विंध्यराज का पुलिस उप-निरीक्षक पद पर चयन हुआ। इस उपलब्धि पर ग्रामीणों द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। समारोह में ग्रामीणों