धनौरा: गजरौला थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर में अज्ञात चोरों ने घर को बनाया निशाना, लाखों की चोरी हुई
क्षेत्र के गांव शाहपुर में अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव शाहपुर निवासी इसरत अली अपने परिवार का पालन-पोषण गाड़ी चलाकर करते हैं। घर पर उनकी पत्नी सकीना बच्चों के साथ रहती हैं।