कैराना: गढी रामकौर में खेत जा रहे किसान पर लाठी-डंडों से किया हमला, पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की
कांधला थाना क्षेत्र के गढी रामकौर गांव में किसान राजवीर पर हमले का मामला सामने आया है। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे पीड़ित ने बताया कि वह अपने खेत पर जा रहा था। आरोप है कि तभी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने लाठी—डंडों से उस पर हमला किया, जिस कारण वह घायल हो गया। घटना के बाद परिजन घायल को लेकर अस्पताल में पहुंचे। जहां उसका उपचार शुरू किया गया।