सिकंदरा: कौरौवा ओवरब्रिज के नीचे शिक्षक से मारपीट, 20 हजार रुपये और सोने की चेन लूटने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कौरौवा ओवरब्रिज के नीचे बुधवार दोपहर बाइक सवार चार अज्ञात लोगों ने एक शिक्षक को घेरकर मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावर शिक्षक की जेब में रखे 20 हजार रुपये और गले में पड़ी सोने की चेन निकालकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस और कांधी चौकी प्रभारी मलोक चंद्र ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। सहजपुर गांव न