जमुई: समाजवादी नेता त्रिपुरारी सिंह की जयंती राजकीय समारोह के साथ मनाई गई, जिला प्रभारी मंत्री, DM व SP ने किया माल्यार्पण
Jamui, Jamui | Oct 6, 2024 पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, समाजवादी नेता त्रिपुरारी सिंह की जयंती रविवार को दिन के 11:00 बजे राजकीय समारोह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समारोह में बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा भी पहुंचे। साथ में डीएम अभिलाषा शर्मा, एसपी चंद्रप्रकाश सहित अन्य पदाधिकारी व कई पार्टी के नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे।