धनघटा तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा में स्थित मानसिंह बाग में होने वाले द्वाबा महोत्सव में 15 नवंबर को रात 8:00 बजे भोजपुरी गायिका शिल्पी राज का आगमन होगा। उन्होंने वीडियो जारी कर सोमवार दोपहर 2:00 बजे जानकारी दी है। वहीं 15 नवंबर से 17 नवंबर तक द्वाबा महोत्सव का कार्यक्रम चलेगा।