चित्रकूट जिले में बीते 7 दिसंबर को राजापुर थाना क्षेत्र के अमवां मोड़ पर सनसनीखेज लूट की घटना का शनिवार शाम 3 बजे पुलिस ने खुलासा कर दिया। गृहस्थी का सामान खरीदकर लौट रहे कैलाश निषाद और उनकी पत्नी की बोलोरो गाड़ी को अज्ञात बदमाशों ने रोका, मारपीट कर पत्नी के सोने-चांदी के जेवर लूट लिए थे।SPअरुण कुमार सिंह ने वारदात में शामिल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।