वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में सोमवार शाम 5 बजे करीब जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, काली फिल्म लगे वाहनों, संदिग्ध बाइकों व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।