डग: झिझनी गांव में 26 वीं टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, पिड़ावा की टीम ने राजपूताना को हराकर जीता फाइनल
Dug, Jhalawar | Feb 19, 2024 झिझनी गांव मे स्वर्गीय फूलसिंह पंवार स्टेडियम में 26वीं टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन देर शाम संपन्न हुआ। इस दौरान फाइनल मुकाबला पिड़ावा एवं राजपूताना में मध्य खेला गया। जिसमें राजपूताना की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 105 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। वहीं पिड़ावा की टीम ने महज 8 ओवरों में यह लक्ष्य हासिल कर फाइनल मुकाबला जीता।