आरोन: अमोदा गांव में ग्राम पंचायत से प्राप्त आवेदन पर आरोन प्रशासन ने मरघट शाला की भूमि से हटाया अतिक्रमण
गुना के वृत बरखेड़ा हाट, तहसील आरोन मे ग्राम पंचायत से अमोदा से प्राप्त आवेदन पर कार्यवाही करते हुए मरघट शाला की भूमि पर अतिक्रमक जीतेन्द्र पुत्र वीर वलवान, वीर वलवान पुत्र हरिराम जाति यादव के अतिक्रमण को हटाकर शासकीय भूमि को कब्ज़ा मुक्त कराया। मौके पर नायब तहसीलदार आरोन हरिओम पचौरी, राजस्व निरीक्षक, मोजा पटवारी एवं पुलिस बल थाना आरोन मौजूद था।