कैंपियरगंज: कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में खड़खड़िया के विश्राम चौराहे पर गेहूं पिसवा कर लौट रहे बुजुर्ग की बाइक की टक्कर से हुई मौत
कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत खड़खड़िया के विश्राम चौराहे से गेहूं पिसवाकर घर लौट रहे, बुजुर्ग की बाइक की ठोकर लगने से घायल हो जाने पर, उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई, बुजुर्ग की मौत के बाद उसके बेटे के द्वारा पुलिस को तहरीर देकर, अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।