कैंपियरगंज: कैंपियरगंज थानाक्षेत्र में हत्या के प्रयास के आरोप में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
कैंपियरगंज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी कैंपियरगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर, हत्या का प्रयास करने के आरोप में दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, इसके बाद कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर, अभियुक्त परमात्मा उर्फ छोटू और अभियुक्त धर्मात्मा उर्फ गौरी को गिरफ्तार कर, न्यायालय में पेश कर दिया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।