कैंपियरगंज: हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के भलुवा में जमीनी विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई, उसकी पत्नी और बच्चों को पीटा, केस दर्ज
सहजनवा के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र अंतर्गत भलुवा में जमीनी विवाद को लेकर, बड़े भाई द्वारा अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी व बच्चे को पीटने का मामला सामने आया है, इसके बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए, पूरे मामले की जांच शुरू कर दी और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।