झालरापाटन: जगपुरा गांव में छत से गिरकर 4 साल का मासूम बच्चा गंभीर घायल हुआ
झालावाड़ के सीमावर्ती जगपुरा गांव में छत से गिर जाने के कारण 4 साल का मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जगपुरा के रहने वाले गिरिराज के चार साल का बेटा अंशुल घर की छत पर खेलते समय गिरकर घायल हो गया।