झालरापाटन: मनरेगा में काम का समय बदला, अब सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा काम
राजस्थान में बढ़ती गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने मनरेगा के कार्य समय में बदलाव किया है। झालावाड़ जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने गुरुवार शाम 5:00 बजे नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नए नियमों के अनुसार महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत अब काम सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। इस दौरान मजदूरों को एक घंटे का विश्राम भी दिया जाएगा।