झालरापाटन: सैटेलाइट अस्पताल झालरापाटन के समीप तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 60 वर्षीय बुजुर्ग की हुई मौत
झालरापाटन में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। बारां तेल फैक्ट्री इलाके के रहने वाले धन्नालाल अपनी बेटी के लिए लड़का देखने श्योपुर गांव जा रहे थे।लेकिन सैटेलाइट अस्पताल के समीप एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।दुर्घटना में धन्नालाल की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सदर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।