झालरापाटन: सारथल घाटी पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
झालावाड़ के सीमावर्ती सारथल घाटी पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीब 11:00 बजे युवक की शव पोस्टमार्टम करवा कर मुकदमा दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है। फतेहपुर का रहने वाला कैलाश छीपाबड़ौद से सारथल जा रहा था, लेकिन सारथल की घाटी में अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।