महसी: कटकुईया में शरारती तत्वों ने दुर्गा प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश, मौके पर पहुंची पुलिस
हरदी थाना क्षेत्र के कटकुईया गांव स्थित मंदिर में स्थापित पत्थर की दुर्गा प्रतिमा को गुरुवार रात अज्ञात शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।शुक्रवार सुबह पूजा के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने प्रतिमा का हाथ और पैर टूटा देखा, जिसके बाद आक्रोश फैल गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया कि प्रतिमा के टूटे हिस्से को जुड़वा दिया है