सुपौल: सुपौल के बड़ी दुर्गा स्थान मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Supaul, Supaul | Oct 20, 2026 शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर सुपौल स्थित बड़ी दुर्गा स्थान मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।