पतरघट: पतरघ प्रखंड में आवास योजना और सर्वेक्षण की प्रगति पर बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की
आवास योजना एवं सर्वेक्षण की प्रगति के लिए सोमवार को प्रखंड सभागार में बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक किया। कई विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते बीडीओ पुलक कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अन्तर्गत प्रतीक्षा सूची से छुटे हुये योग्य नये परिवारों का सर्वेक्षण कर आवास प्लस 2024 की सूची में शामिल करना है।