लाडपुरा: कोटा का युवक अमेरिका में जहाज से समंदर में गिरा, बोस्टन तट पर 6 दिन से लापता, तलाश जारी
Ladpura, Kota | May 1, 2026 कोटा शहर के सिविल लाइंस निवासी 26 वर्षीय दीपक सिंह राठौड़ अमेरिका के बोस्टन तट के पास समुद्र में लापता हो गए हैं। घटना को छह दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। दीपक एक प्राइवेट शिपिंग कंपनी के जहाज पर कार्यरत थे और 25 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान जहाज से समुद्र में गिरने की सूचना परिवार को दी गई थी।