ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में आज बिजली का बड़ा शटडाउन, कई इलाकों में घंटों बंद रहेगी सप्लाई
ग्वालियर में गुरुवार 2 जुलाई को अति आवश्यक निर्माण और संधारण कार्य के चलते शहर के कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। इसकी जानकारी बिजली विभाग द्वारा बुधवार रात 9 बजे जारी की गई। विभाग के अनुसार सुबह से लेकर दोपहर तक अलग-अलग फीडरों पर शटडाउन लिया जाएगा, जिससे कई कॉलोनियों और मोहल्लों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।