बलौदा: पंचायत सचिव से नोटिस देने के दौरान मारपीट, गाली-गलौज करने वाले आरोपी को बलौदा पुलिस ने करमा गांव से किया गिरफ्तार
जांजगीर चांपा की बलौदा पुलिस ने नोटिस देने गए पंचायत सचिव से गाली गलौज, मारपीटकर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी अजय कुमार खूंटे को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, करमा गांव निवासी अजय कुमार खूंटे को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 40 हजार रुपए का प्रथम किस्त मिला था और वह आवास का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया था।