आंवला: आंवला वजीरगंज रोड पर टैंकर ने बाइक को टक्कर मारी, बाइक चालक गंभीर घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
Aonla, Bareilly | Apr 22, 2026 आंवला-वजीरगंज मार्ग पर बुधवार शाम पांच बजे एक तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।