रानीगंज प्रखंड के बड़हरा स्थित सामुदायिक भवन में बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन संघ का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में मजदूर साथियों ने भाग लिया और संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जीवछ ऋषिदेव एवं प्रमिला देवी ने संयुक्त रूप से की।