बाबई: कुचबंदिया मोहल्ले मे आबकारी विभाग ने 3 अलग-अलग स्थानो पर की छापामार करवाई 30लीटर अवैध शराब सहित 1300लीटर महुआ किया जप्त
सोमवार को मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग द्वारा माखननगर मे कुचबंदिया मोहल्ले मे 3अलग-अलग स्थानो पर छापामार कार्रवाई की गई।कार्रवाई के आबकारी विभाग की टीम ने 30 लीटर कच्ची अवैध शराब सहित 1300 लीटर महुआ लहान जप्त किया।जप्त की गई शराब की कीमत रु3000 व महुआ लहान की कीमत लगभग ₹800000 बताई जा रही है।मामले मे आबकारी विभाग ने आबकारी एक्ट के तहत तीन प्रकरण दर्ज किए।